कोरोना अपडेट: 1.90 लाख टेस्‍ट, साढे चौदह हजार मरीज और 375 मौतें, जानें कोरोना का राज्‍यवार हाल

कोरोना अपडेट: 1.90 लाख टेस्‍ट, साढे चौदह हजार मरीज और 375 मौतें, जानें कोरोना का राज्‍यवार हाल

सुमन कुमार

देश में एक बार फ‍िर रिकार्ड संख्‍या में नए मरीज सामने आए हैं और देश में कोरोना टेस्‍ट का भी नया रिकार्ड बन गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.9 लाख कोरोना टेस्‍ट हुए हैं। देश में कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे में पौने चार सौ लोगों की मौत हुई है मगर इसमें से 300 मौतें देश के सिर्फ 5 राज्‍यों में हुई हैं। इसमें से 142 मौतें अकेले महाराष्‍ट्र में हुई हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1,68,269 है। अभी तक 2,13,830 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 54.13 प्रतिशत तक पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 43 प्रतिशत से नीचे (42.6) आ गई है। पिछले 10 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों से कम रह रही है और दोनों के बीच का फासला तेजी से बढ़ कर 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 12,948 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 3­.27 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 3,95,048 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,516 नए मामले सामने आए हैं और 375 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 9,120 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार की सुबह तक देश में 13,586 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 89 हजार 869 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 13 हजार अधिक हैं। शुक्रवार की सुबह तक देश में कुल 64 लाख 26 हजार 627 टेस्‍ट हुए थे और शनिवार की सुबह तक ये आंकड़ा 66 लाख 16 हजार 496 पर पहुंच गया।

दुनिया का हाल

शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 88 लाख 05 हजार 608 मरीज थे जिसमें से 46 लाख 57 हजार 731 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 63 हजार 533 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। पूरी दुनिया में 36 लाख 84 हजार 344 एक्टिव मरीज हैं और इनमें से करीब डेढ प्रतिशत यानी 54 हजार 465 गंभीर हालत में हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 375 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में 142, दिल्‍ली में 66, तमिलनाडु में 41, गुजरात में 27, उत्‍तर प्रदेश में 23, बंगाल में 11, हरियाणा, राजस्‍थान, कर्नाटक में 10-10, मध्‍य प्रदेश, पंजाब में 9-9, बिहार में 6, आंध्र प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर में 4-4 और तेलंगाना में 3 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में शुक्रवार से शनिवार के बीच कोरोना के रिकार्ड 14,516 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में रिकार्ड 3827 नए मरीज सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली और तमिलनाडु को मिलाकर 9079 नए मरीज सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र के बाद अब दिल्‍ली की हालत गंभीर होती जा रही है। दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 3137 नए मरीज सामने आए हैं। राज्‍य में अब कुल मरीजों की संख्‍या 53116 पर पहुंच गई है। तीसरे नंबर में तमिलनाडु है जहां 2115 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश में 604, गुजरात में 540, हरियाणा में 525, तेलंगाना में 499, आंध्र प्रदेश में 443, बंगाल में 355, कर्नाटक में 337, राजस्‍थान में 299, पंजाब में 217, ओडिशा में 165, मध्‍य प्रदेश में 160,  बिहार में 156, असम में 127, जम्‍मू कश्‍मीर में 125 और केरल में 118 नए मरीज सामने आए हैं। केरल में पहली बार एक दिन में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

3948

3917

96

7961

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

10

35

0

45

अरुणाचल प्रदेश

92

11

0

103

असम

1856

3039

9

4904

बिहार

2033

5098

50

7181

चंडीगढ़ 

60

315

6

381

छत्तीसगढ़

687

1331

10

2028

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

48

14

0

62

दिल्ली

27512

23569

2035

53116

गोवा

607

118

0

725

गुजरात 

6364

18159

1618

26141

हरियाणा

4710

4889

144

9743

हिमाचल प्रदेश 

223

388

8

619

जम्मू एंड कश्मीर 

2411

3194

75

5680

झारखंड

622

1332

11

1965

कर्नाटक

2947

5210

124

8281

केरल

1380

1511

21

2912

लद्दाख

648

95

1

744

मध्य प्रदेश 

2339

8748

495

11582

महाराष्ट्र 

55665

62773

5893

124331

मणिपुर

463

218

0

681

मेघालय

10

33

1

44

मिजोरम

129

1

0

130

नागालैंड

73

125

0

198

ओडिशा

1369

3297

11

4677

पुडुचेरी

161

118

7

286

पंजाब

1104

2636

92

3832

राजस्थान

2826

10997

333

14156

सिक्किम

65

5

0

70

तमिलनाडु

23512

30271

666

54449

तेलांगना

2975

3353

198

6526

त्रिपुरा

520

657

1

1178

उत्तराखंड

718

1433

26

2177

उत्तर प्रदेश 

5659

9638

488

15785

वेस्ट बंगाल

5258

7303

529

13090

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

9265

 

 

9265

भारत में कुल मामले

168269

213831

12948

395048

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।